लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में शॉर्ट सर्किट से कूलर में भीषण आग, झुलसे 3 मासूम भाई, डेढ़ वर्षीय रिंकू जिला अस्पताल रेफर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/दुध्दी

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरपूरा गांव में शनिवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर में चल रहे कूलर में अचानक शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से कमरे में फैले बिस्तर तक पहुंच गईं, जिसकी चपेट में आकर वहां सो रहे तीन मासूम भाई गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों में डेढ़ वर्ष के मासूम की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है।


बिस्तर तक पहुंचीं लपटें, चीख-पुकार सुन पहुंचे परिजन
मिली जानकारी के अनुसार, हरपूरा निवासी पवन के तीन पुत्र डेढ़ वर्षीय रिंकू तथा दो माह के जुड़वा बच्चे करन और कार्तिक शनिवार रात करीब 8 बजे कूलर के सामने सो रहे थे। इसी दौरान कूलर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बिस्तर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य दूसरे कमरे में घरेलू कामों में व्यस्त थे।
बच्चों की चीख-पुकार और आग की आहट सुनकर मां व परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी तरह मशक्कत कर आग पर काबू पाया और तीनों झुलसे बच्चों को तुरंत निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।


चिकित्सक की देखरेख में इलाज, परिजनों में मचा कोहराम दुद्धी में तैनात चिकित्सक डॉ. विनोद सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद डेढ़ वर्षीय रिंकू की हालत अत्यंत गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, दो माह के जुड़वा भाइयों करन और कार्तिक का भी प्राथमिक इलाज किया गया, जिसके बाद परिजन उन्हें भी आगे के उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। घटना के बाद से ही परिवार में चीख-पुकार और कोहराम मचा हुआ है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment