लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: शार्टेज के नाम पर मोटर मालिकों के किराये की राशि पर डाला जा रहा डाका

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा सोनभद्र

• शार्टेज के नाम पर मोटर मालिकों के किराये की राशि पर डाला जा रहा डाका।

• बगैर उचित किराये के नहीं होने देंगे कोयला अभिवहन का काम।

सोनभद्र। ऊर्जांचल ट्रक आनर्स एसोसियेशन ने 30 जून, 2025 को ज़िलाधिकारी-सोनभद्र व पुलिस अधीक्षक सोनभद्र से मिलकर ज्ञापन सौंपने के पश्चात आज प्रेस वार्ता कर बताया कि निजी कम्पनी रेनुसागर पावर डिविज़न हेतु एनसीएल की कोयला खदान परियोजना से कोयला अभिवहन के कार्य में शार्टेज के नाम पर मालवाहको के किराये की राशि में मनमानी कटौती, किराया बढ़ाया जाने की माँग को लेकर उनके द्वारा ज्ञापन सौपा गया है जिस पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा एक समिति बनाकर मामले के निस्तारण का आश्वासन दिया तथा ज़िलाधिकारी सोनभद्र द्वारा भी आवश्यक कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। प्रेस वार्ता के दरम्यान एसोसियेशन के अध्यक्ष पप्पू सिंह ने बताया कि अभी एनसीएल से वर्तमान में कोल आक्शन होने के पश्चात रेनुसागर पावर डिविज़न द्वारा कोयला अभिवहन के काम हेतु निविदा आमंत्रित की गयी है परन्तु किराये को लेकर अभी तक कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की गयी है। सचिव ओम प्रकाश द्विवेदी ने प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुये कहा कि पूर्व में शार्टेज के नाम पर मालवाहको के किराये की राशि को मोटरमालिको को वापस दिये जाने की दिशा में बार-बार पत्र दिये जाने के उपरान्त भी कोई कार्यवाही नहीं की गयी है तथा उपाध्यक्ष पवन सिंह ने कहा कि मालवाहको पर लदे कोयला के अनलोडिंग के समय तौल पर्ची दिये जाने के प्रकरण पर भी परियोजना द्वारा स्थिति स्पष्ट नहीं की गयी है तथा यदि मुद्दों पर बग़ैर सहमति व किराया वृध्दि के कोयला अभिवहन का काम प्रारम्भ करने का प्रयास होगा तो एसोसियेशन आन्दोलन करने को बाध्य होगा।

इस दरम्यान एसोसियेशन के संरक्षक लालसा राम बैसवार, कोषाध्यक्ष गोपाल सिंह, अरविन्द जायसवाल, उपाध्यक्ष राहुल शर्मा, कार्यालय प्रभारी सोनु यादव उर्फ़ रामानन्द, आशीष यादव, सत्यम सिंह बिट्टु, प्रमोद सिंह, राजेश चौहान, सोनु शाह, महताब आलम, सतीश सिंह के अतिरिक्त सैकड़ों मोटर मालिक मौजूद रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment