लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

ककरी में 37 वर्षों से चली आ रही भव्य रामलीला का शुभारंभ

---Advertisement---


ककरी। एनसीएल ककरी क्षेत्र में पिछले 37 वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही आदर्श रामलीला का बुधवार को भव्य एवं गरिमामय शुभारंभ हुआ। परियोजना प्रमुख महाप्रबंधक ने विधिवत पूजा-अर्चना कर रामलीला का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई।


उद्घाटन समारोह में पीओ, विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, जेसीसी सदस्य, ऑफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी तथा दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनपरा थाना प्रभारी की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। समिति से जुड़े हीरा लाल यादव ने बताया कि ककरी क्षेत्र की रामलीला पिछले 37 वर्षों से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एवं सांस्कृतिक एकता की मिसाल बनी हुई है। समारोह में मौजूद अतिथियों एवं श्रद्धालुओं ने रामलीला के सफल एवं भव्य आयोजन की शुभकामनाएं दीं। अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment