लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल रेणुकूट में प्रभात फेरी एवं रंगारंग कार्यक्रम के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेनुकूट(सोनभद्र)। सेंट ए.बी.आर. पब्लिक स्कूल, रेनुकूट में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रीय ध्वज फहराने एवं राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, मनमोहक नृत्य एवं सामाजिक संदेश से जुड़े नाट्य प्रस्तुतिकरण सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। गीत-नाटिकाओं एवं अन्य प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों में देशप्रेम की भावना को और प्रबल किया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रभात फेरी निकालकर नगरवासियों में देशप्रेम, राष्ट्रीय एकता एवं स्वच्छता के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं स्वच्छता से जुड़े नारों के माध्यम से लोगों को अपने आसपास का वातावरण स्वच्छ रखने तथा राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया।

प्रधानाचार्या ने विद्यार्थियों के उत्साह एवं शानदार प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि सच्ची देशभक्ति राष्ट्र के प्रति सम्मान के साथ-साथ स्वच्छता, अनुशासन, जिम्मेदारी और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निभाने में है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम, स्वच्छता, एकता एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के संकल्प के साथ हुआ। कार्यक्रम को अंतिम रूप देते हुएं विद्यालय के चेयरमैन आशीष सिंह एवं स्कूल मैनेजर मुकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही, कार्यक्रम के समग्र संचालन में सचिन सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आयोजन को सफल बनाने में सम्पूर्ण संत एबीआर परिवार का सराहनीय योगदान रहा। अंत में मिष्ठान वितरण किया गया तथा समस्त विद्यालय परिवार को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment