सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय
सोनभद्र। भारतीय पत्रकार एसोसिएशन की एक बैठक में संगठन के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सुनील कुमार अग्रवाल को हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष तथा देवी शरण को हरियाणा के पानीपत जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के संस्थापक अखिलेश मिश्रा ने दोनों पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में हरियाणा में संगठन का तेजी से विस्तार होगा तथा पत्रकारों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूत करने की दिशा में प्रभावी कार्य किए जाएंगे।

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष सुनील कुमार अग्रवाल ने कहा कि संगठन ने जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। वहीं देवी शरण ने कहा कि वे जिले के पत्रकारों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन की मजबूती के लिए सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर संगठन के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय राय, प्रदेश महामंत्री नईम गाज़ीपुरी, सर्वेश सिंह, अजय जौहरी, किशन पांडेय, पीसी राम, रामबाबू सहित अन्य पदाधिकारियों ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं तथा विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई ऊंचाइयां प्राप्त होंगी।












