लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: आलू नहीं, बिहार की अवैध शराब की खेप थी, पिपरी पुलिस ने 17 लाख तस्करी की साजिश की नाकाम”

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

पिपरी (सोनभद्र)। जनपद के पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना पिपरी पुलिस व एसओजी टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुआ। बताते चलें कि गुरूवार को समय 15: 10 बजे मुखबिर की सूचना पर खाड़पाथर-हाथीनाला जंगल मुख्य मार्ग पर चेकिंग के दौरान एक ट्रक को रोका गया। जांच करने पर ट्रक में आलू के बोरों के बीच छिपाकर झारखंड के रास्ते बिहार ले जाई जा रही 260 पेटी में कुल 7440 शीशी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की गई। बरामद अवैध अंग्रेजी शराब की अनुमानित कीमत ₹17 लाख, ट्रक की कीमत लगभग ₹20 लाख तथा 1 अदद एंड्रॉयड मोबाइल व ₹250 नकद जामा तलाशी से बरामद किया गया।

यह नहीं बल्कि पिपरी पुलिस ने मौके से एक अंतर्राज्यीय शराब तस्कर को गिरफ्तार भी किया। वहीं पिपरी पुलिस कार्यवाही करते हुए मु0अ0सं0-254/2025, धारा 318(4)/338/336(3)/340(2) बीएन एस व 60/63/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की। पिपरी प्रभारी ने बताया की आरोपी से पूछ-ताछ में बताया कि ट्रक में लदी अवैध अंग्रेजी शराब धीरज सिंह की है, जिसे आलू के बोरों के बीच छिपाकर ले जाया जा रहा था ताकि पुलिस से बचा जा सके। धीरज सिंह द्वारा ही उसे रास्ते के निर्देश मोबाइल फोन के माध्यम से दिए जाते थे। अभियुक्त पूर्व में भी कई बार इसी प्रकार शराब की खेप झारखंड के रास्ते बिहार ले जा चुका है। शराब की सकुशल डिलीवरी पर उसे ₹30,000 प्रति ट्रिप भुगतान किया जाता था। टोल प्लाजा पर नकद भुगतान किया जाता था तथा गाड़ी में फास्टैग नहीं लगा था। भुगतान गूगल पे अथवा डीजल पंप पर किया जाता था।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment