लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा पुलिस ने 6.84 ग्राम हेरोइन के साथ वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

---Advertisement---

अनपरा। मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” अभियान के तहत अनपरा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए थाना चोपन के एनडीपीएस एक्ट के मुकदमे में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 6.84 ग्राम हेरोइन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल और क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पांडेय के पर्यवेक्षण में 23 सितंबर को वांछित अपराधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर वारफॉल सर्विस लेन स्थित हैंडपंप के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर करीब 2:31 बजे पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उसके पास से दो पारदर्शी पॉलिथीन में कुल 6.84 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान गुड्डू यादव पुत्र चंदीप यादव, निवासी आराखटाल, रेणुसागर, थाना अनपरा के रूप में हुई। पुलिस के मुताबिक गुड्डू यादव थाना चोपन के मु0अ0सं0 319/2026, धारा 8/21/27ए/29/60 एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 111(2), 111(4) बीएनएस में वांछित था। बरामदगी के आधार पर थाना चोपन में मु0अ0सं0 195/2026, धारा 8/21/27ए/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रेणुसागर चौकी प्रभारी जयशंकर राय, हेड कांस्टेबल विजय कुमार और कांस्टेबल संजय कुमार पाल शामिल रहे।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment