लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पौधो से इतना लगाव की कल्पना शुक्ला ने घर में ही उगायें 150 सौ से अधिक अलग-अलग पौधे

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकूट। एक पौधा मानव जीवन के लिए आज के दौर में बहुत ही उपयोगी होता है पौधे नहीं तो धरती पर मानव नहीं। प्रतिवर्ष लाखों पौधे तो लगाये जाते हैं पर उनमें विकसित नाम मात्र ही होता हैं क्योंकि पौधो को लगाने से ज्यादा उसका देख-भाल करना जरूरीहोता है प्रतिवर्ष पौधो का वृक्षारोपण सरकारी संस्था से लेकर गणमान्य नेता करते हैं  पर क्या लगाने के बाद दोबारा उस पौधे को देखने जाते हैं यह एक गंभीर मुद्दा है फिलहाल इस कलयुग मे कुछ ऐसे भी व्यक्ति हैं जिन्हें पौधों से अत्यधिक लगाव है जी हां हम बात कर रहे हैं कानपुर की निवासी कल्पना शुक्ला का जिन्होंने सोनभद्र के रेणुकूट अपने निवास जूनियर 342 पर 150 सौ से भी अधिक अलग-अलग पौधे लगाई है। बता दूं कि कल्पना शुक्ला ने अपने घर को ही एक पौधशाला (नर्सरी) बना लिया है, जो पौधों के प्रति उनके गहरे प्रेम को दर्शाता है।

कल्पना जी का प्रकृति के साथ गहरा लगाव 

बता दें कि श्रीमति कल्पना शुक्ला का अपने घर को पौधशाला बनाना, न केवल उनके पौधों के प्रति प्रेम को दर्शाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि वह प्रकृति के साथ कितना गहरा जुड़ाव महसूस करती हैं। स्थानिय संवाददाता से बात करते हुएं श्रीमति शुक्ला ने बताया कि पौधे हमारे जीवन में कई महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वे हमें ऑक्सीजन प्रदान करते हैं साथ ही हवा को शुद्ध करते हैं और हमारे घरों को सुंदर बनाते हैं। आगे बात करते हुए बताया की मैं पौधों को बिल्कुल अपने बच्चों की तरह देखभाल करती हूं इसमे हमें बहुत खुशी मिलती है।

श्रीमति कल्पना शुक्ला व उनका बागवान

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment