लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र में लगातार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, कई इलाकों में जलभराव

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

भारी वर्षा के कारण जिला प्रशासन व्दारा स्कूल बंद का आदेश

सोनभद्र। जिले में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की स्थिति उत्पन्न होने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बारिश के कारण निचले इलाकों में पानी जमा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
बारिश का असर रोजमर्रा की गतिविधियों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। कई स्थानों पर सड़कें जलमग्न होने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। लोगों को जलभराव वाले रास्तों से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

भारी वर्षा के कारण स्कूल बंद

• बताते चलें की जनपद सोनभद्र में लगातार बारिश और जलभराव को देखते हुए बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर 25 अगस्त को स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। प्रशासन के इस निर्णय से छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को राहत मिली है। मौसम के लगातार खराब रहने के कारण प्रशासन की ओर से लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है। विशेषकर जलभराव वाले क्षेत्रों, नदियों-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी गई है। बारिश का सिलसिला जारी रहने से लोगों की निगाहें अब मौसम के अगले अपडेट पर टिकी हैं। यदि बारिश इसी तरह जारी रही तो आने वाले समय में जलभराव की समस्या और बढ़ सकती है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment