लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

लायंस क्लब रेनूसागर व लिनेस मैत्री क्लब अनपरा ने धूमधाम से मनाई हरियाली तीज

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रोशन शर्मा,अनपरा। लायंस क्लब रेनूसागर एवं लिनेस मैत्री क्लब अनपरा के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज का कार्यक्रम हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में लिनेस क्लब की अध्यक्षा सोनी गुप्ता, सचिव रेनू अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मिनी सेठ सहित क्लब के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए अध्यक्षा सोनी गुप्ता ने हरियाली तीज के धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद डांस, गीत, तीज क्वीन प्रतियोगिता एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें क्लब की सदस्यों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में रचना प्रकाश को तीज क्वीन चुना गया, जबकि निशा जैन एवं वंदना धीमान रनरअप रहीं। सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को क्लब की अध्यक्षा सोनी गुप्ता द्वारा पुरस्कार एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने जमकर नृत्य किया और गीत-संगीत का आनंद लिया। शालिनी यादव ने अपनी मधुर आवाज में गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में समां बांध दिया। पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और उल्लास का माहौल बना रहा। अंत में क्लब की ओर से सभी सदस्यों एवं क्षेत्रवासियों को हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment