लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

त्रिपदा पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास एवं खेल भावना के साथ मनाई गई मेजर ध्यानचंद जयंती

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

बड़ागांव (वाराणसी)। गांगकला क्षेत्र में स्थित त्रिपदा पब्लिक स्कूल में महान हॉकी खिलाड़ी एवं भारतीय खेल जगत के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना का विकास करना रहा। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन, संघर्ष, उपलब्धियों एवं भारतीय हॉकी में उनके अतुलनीय योगदान के बारे में जानकारी दी। बच्चों ने खेलों के महत्व को समझते हुए नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक कन्हैया लाल पटेल एवं प्रबंध निर्देशिका प्रमिला देवी ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन मेहनत, अनुशासन, समर्पण और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणादायक मिसाल है। खेल केवल शारीरिक विकास का माध्यम नहीं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का महत्वपूर्ण साधन भी है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक पाण्डेय, उप प्रबंधक प्रेमचंद सिंह, ऑपरेशनल हेड संदीप सिंह, विभागाध्यक्ष (रसायन शास्त्र) सचेंद्र मिश्रा, उप प्रधानाचार्य शिवशंकर मौर्य, शैक्षणिक निदेशक राकेश चौबे सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment