लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सिंदूर का घोल पीने से विवाहिता की हालत गंभीर, जांच में जुटी पुलिस

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय थाना क्षेत्र के पिंडारी ग्राम पंचायत के टोला संचिराडाँड़ में मंगलवार की शाम एक विवाहिता द्वारा संदिग्ध परिस्थितियों में सिंदूर का घोल पी लेने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई और उसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संचिराडाँड़ निवासी कमलेश भारती की 19 वर्षीय पत्नी प्रियंका ने अज्ञात कारणों से सिंदूर का घोल पी लिया। कुछ ही देर में उसकी तबीयत बिगड़ने लगी, जिसके बाद परिजनों ने उसे तत्काल एनटीपीसी के धन्वंतरि चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्सकों की निगरानी में उसका उपचार जारी है घटना की सूचना पर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर परिजनों से पूछताछ शुरू कर दिया है तथा मामले के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल सिंदूर का घोल पीने के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment