• बैठक में समिति का भी किया गया गठन
म्योरपुर (संवाददाता) राजा राम
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परनी में प्रबोधन संदेश यात्रा के तहत बैठक की गई बैठक में समिति का भी गठन किया गया शिवनारायण भाई ने बताया कि यह गठन गांव-गांव में किया जा रहा है इस कथन से गांव स्वराज का विकास तो होगा ही लेकिन लोगों को जानकारी भी बढ़ेगी जब लोग जानकारी हो जाएंगे तो अपने अधिकारों को समझने लगेंगे उन्होंने बताया कि कोई भी प्रतिनिधि चुने से पहले अपने ही टोले मोहल्ले में एक बैठक कर सही प्रतिनिधि चुनने का सही प्रस्तावित करें और सही प्रतिनिधि को वोट देकर जीताये इससे गांव का विकास होगा और उन्होंने अभी कहा कि प्रेम भाई ने कहा था कि गांव का झगड़ा गांव में ही निपटा करे।जबकि इस क्षेत्र में बनवासी सेवा के स्थापना करने वाले प्रेम भाई ने यह वचन सभी को दे गए कि अपने गांव में जो भी झगड़ा होता है वह अपने गांव में ही निपटारा करे। इससे पुलिस थाने जाने की कोई जरूरत नहीं पड़ेगी। तथा बैठक में समिति का गठन करते हुए। जगन रायन को अध्यक्ष, राम दिनेश को उपाध्यक्ष, राजेश कन्नौजिया को मंत्री, अंनतिया देवी, समुद्री देवी, हीरामती देवी, कमली देवी, झबुलाल, अशोक, हीरा सिंह, देवनाथ, जगनारायण को सदस्य बनाया गया। वही बनवासी सेवा आश्रम से आए हुए प्रबोधन संदेश यात्रा कर्मचारी शिवनारायण भाई केंद्र प्रभारी, कृष्णा भाई सहायक, अशोक भाई सीएलआरपी, जगनारायण पीआर पी, राम सुधार पीआर पी एवं तमाम ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।












