लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: ग्रामीण पत्रकार एसोशिएशन पिंडरा तहसील की बैठक सम्पन्न

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा वाराणसी

• बैठक में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रांतीय सदस्य का हुआ स्वागत

पिंडरा(वाराणसी)। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पिंडरा तहसील इकाई की एक आवश्यक बैठक शनिवार को सायंकाल में बाबतपुर स्थित दावत होटल में हुई। जिसमें संगठन को और सक्रिय करने के साथ ग्रा प ए के संस्थापक बाबू बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि मनाए जाने पर चर्चा हुई।बैठक में पिंडरा इकाई तहसील से जुड़े सदस्यों ने एक स्वर से संगठन में आपराधिक प्रवत्ति के लोगों के प्रवेश पर अंकुश लगाने तथा समाज मे सद्चरित्र वाले व्यक्ति के साथ पत्रकारिता के कार्य करने वाले लोगो को संगठन का सदस्य बनाने पर सहमति बनी। वही 27 मई को ग्रा प ए के संस्थापक स्व० बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि मनाए जाने पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान वाराणसी के वरिष्ठ पत्रकार विकास दत्त मिश्रा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य तथा गजेंद्र कुमार सिंह को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाये जाने पर पदाधिकारियों व सदस्यों ने अंगवस्त्र व माल्यर्पण कर अभिनन्दन किया।बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजकुमार तिवारी जी ,संचालन प्रवीण यादव व धन्यवाद ज्ञापन तहसील अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दिया। इस दौरान रामजी पांडेय, अजय सिंह, मदन मुरारी पाठक,अनुराग जायसवाल,सुधीर मिश्रा,आशीष मिश्रा,इरफान हाशमी,जयचंद मोदनवाल,सन्तोष गुप्ता समेत अन्य पत्रकार उपस्थित रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment