लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

बोल बम सेवा समिति के सदस्यों द्वारा वृद्धाश्रम दुध्दि मे वृद्धजनों को किया मच्छरदानी वितरित

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय/सोनभद्र

रेणुकुट सोनभद्र। बोल बम सेवा समिति रेणुकूट के सदस्यों द्वारा दुद्धि स्थित वृद्धाश्रम मे जाकर सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम मच्छरदानी का फल वितरण कर सम्पन्न किया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम में निवास कर रहे सभी बुजुर्गों (महिला एवं पुरुष) के बीच समिति की ओर से मच्छरदानी, फल (केला एवं सेब) तथा मिठाई का वितरण किया गया।

इस पुनीत सेवा कार्य में हमारे सम्मानित सदस्यों ने अपनी ओर से मच्छरदानी प्रदान कर महत्वपूर्ण सहयोग दिया जिसमें मुख्य रूप से नागेंद्र सोनी, अरुण कुमार सिंह, जय प्रकाश यादव, दिवाकर द्विवेदी (डायरेक्टर: माइंड डेवलपमेंट सेन्टर ) एवं सुनील अग्रवाल आप सभी सम्मानित सदस्यों के सहयोग, सेवा-भाव एवं समर्पण के लिए बोल बम सेवा समिति परिवार की ओर से हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया।

समिति के ही सम्मानित सदस्य विकास शर्मा ने अपनी ओर से वृद्धजनों के लिए Colgate मंजन, नहाने का साबुन, गमछा एवं शुगर-फ्री बिस्किट का वितरण किया।
कार्यक्रम मे उपस्थित बोल बम सेवा समिति के आयोजक अध्यक्ष राजेश जी ने इस कार्यक्रम के लिए समिति के सभी सदस्यों को उनके इस सेवा भाव और सहयोग के लिए बोल बम सेवा समिति परिवार की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा की सबसे अच्छी और सुखद बात यह है कि यह सेवा किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि हम सभी के सामूहिक सहयोग और सेवा भावना का परिणाम है। जब समिति के सदस्य अपनी-अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करते हैं, तो वह सहयोग मिलकर एक बड़े सेवा कार्य का रूप लेता है और जरूरतमंदों के चेहरे पर खुशी एवं अपनापन लाता है। यही हमारी समिति की सबसे बड़ी ताकत है।
बोल बम सेवा समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक कार्यक्रम करना ही नहीं, बल्कि मानव सेवा, समाज सेवा और जरूरतमंदों के साथ खड़े होना भी है। आइए, हम सभी इसी प्रकार एकजुट होकर सेवा के इन पुनीत कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाते रहें।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment