सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। डाला नगर में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कचड़े को जलाने से उठने वाली बदबू व प्रदूषण से परेशान होकर डाला नगर पंचायत अध्यक्षा फुलवंती गोंड़ ने सोशल मीडिया पर खुले शब्दों में दुर्गंध को रोकने को लेकर चेतावनी दी तो वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन द्वारा व नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल द्वारा ज्ञापन देकर सम्बंधित अधिकारियों से त्वरित संज्ञान लेने के लिए कहा है। स्थानीय नगर में स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में कचड़े के जलने से फ़ैल रहे दुर्गंध को लेकर सोशल मीडिया से लेकर तमाम चौक चौराहों पर चर्चा हो रही हैं। बुधवार को डाला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष मुकेश जैन के नेतृत्व में अल्ट्राटेक सीमेंट यूनिट के अधिकारीयों को ज्ञापन दिया गया है। प्राप्त जानकारी अनुसार ज्ञापन में यह बताया गया कि फैक्ट्री के अंदर बड़े पैमाने पर जलाये जा रहे कचड़े से आबो हवा प्रदुषित हो रही हैं तथा स्थानीय नगर वासियों का जीना दुश्वार हो गया है। कचड़े से उठने वाली बदबू इतनी अत्यधिक होती है कि नाक से स्वास तक लेने में दिक्कत होने लगती है।मजबूरन लोगों को नाक मुंह बांधे रखना पड़ता है ।नगर पंचायत डाला के लक्ष्मण नगर, रेक्सहवा डाला बाजार आदि जगह के लोगों को खाना बनाने के साथ खाने में भी असमर्थता हो रही है।इसके पूर्व में भी फोन द्वारा अल्ट्राटेक प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारीयों को कई बार इस संदर्भ में अवगत कराया गया लेकिन समस्या का निराकरण नहीं हो सका जिसको लेकर नगर वासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। दुर्गन्ध से त्वरित निजात दिलाने का काम करें अन्यथा लोगों की समस्या को देखते हुए संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी अल्ट्राटेक प्रबंधन की होगी।वहीं व्यापार मंडल अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि एचआर हेड संजीव सिंह राजपूत से मिलकर डाला नगर में फ़ैले दुर्गंध की समस्या को एक पत्रक देकर अवगत कराया गया है जिसको लेकर कम्पनी द्वारा कचरे से उत्पन्न बदबू को जल्द दूर कर लिया जायेगा का आश्वासन दिया गया है।इस मौके पर साकिर अली,डॉ योगेश कृष्ण, हनुमान अग्रहरी आदि लोग मौजूद रहे।वहीं इस सम्बन्ध में डाला नगर पंचायत अध्यक्षा द्वारा अल्ट्राटेक को नगर पंचायत की हवा में ज़हर घोलने की समस्या को लेकर हानिकारक कचरा जलाना बंद नहीं किया तो नगर पंचायत का हर नागरिक आपके खिलाफ सड़कों पर उतर आएगा सोशल मिडिया पर पोस्ट करके चेतावनी दी,फेसबुक पर पोस्ट होते ही चेयरमैन के पक्ष सैकड़ों लोग समर्थन पर आ गए।साथ ही फेसबुक पर ही नगर पंचायत अध्यक्ष ने बताया की अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री द्वारा खुलेआम कचरा जलाना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि हमारी सेहत और हमारे पर्यावरण के साथ भी घोर अन्याय है।हमने धैर्य रखा, हमने उम्मीद कि शायद उनकी समझ में आएगा। लेकिन अब पानी सिर से ऊपर जा चुका है। हमारी सहनशीलता अब समाप्त हो रही है।अल्ट्राटेक, आप हमारे नीले आकाश को धुएँ से काला कर रहे हैं, हमारी स्वच्छ हवा को जहरीला बना रहे हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष होने के नाते, आपको स्पष्ट रूप से चेतावनी देती हूँ: यदि आपने तुरंत यह गैरकानूनी और हानिकारक कचरा जलाना बंद नहीं किया, तो नगर पंचायत का हर नागरिक आपके खिलाफ सड़कों पर उतर आएगा।अल्ट्राटेक, सुधर जाइए, वरना नगर पंचायत आपको सुधार देगा।
इनसेट
नव निमार्ण सेना के अध्यक्ष अंशु पटेल ने बताया कि अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में बाहर से आ रहे कचड़े के जलने से आज पुरा नगर परेशान हैं।बदबू इतनी तेज होती हैं कि कोई भी एक जगह पर खड़ा नहीं हो सकता हैं। अल्ट्राटेक कंपनी के कार्यों से हमें आपत्ति नहीं है लेकिन बदबू को रोकने के लिए कार्य करना होगा।आज कई महिनों इस कार्यालय से लेकर उस कार्यालय तक सभी के दरवाजे खटखटा कर इस समस्या से अवगत करवाया जा चुका हैं। अंशु पटेल ने बताया कि बुधवार को सभासद अवनीश पांडेय,प्रशांत पाल समेत दर्जनों लोगों ने डाला चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपा हैं।










