लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र: बभनी में तेज रफ्तार ट्रक ने अधेड़ को रौंदा, मौत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

राजाराम/म्योरपुर


बभनी (सोनभद्र)। जनपद के बभनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत बुधवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बभनी रेंज कार्यालय के समीप उस समय हुआ, जब एक तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार कर रहे व्यक्ति को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति कई फीट दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से रेणुकूट की ओर जा रहा एक ट्रक जब बभनी रेंज कार्यालय के पास पहुंचा, तभी वहां सड़क पार कर रहे एक व्यक्ति को उसने अपनी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रक की रफ्तार बेहद तेज थी, जिसके कारण चालक वाहन पर अपना नियंत्रण खो बैठा और यह भयावह हादसा हो गया।

घायलों को ग्रामिणों ने पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीणों और राहगीरों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी पहुंचाया। हालांकि, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान रामराज (56 वर्ष), पुत्र स्वर्गीय मंगरू, निवासी ग्राम डगडउवा (थाना बभनी) के रूप में हुई है। मौत की खबर घर पहुंचते ही परिवार में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की कार्रवाई और ग्रामीणों में आक्रोश सूचना मिलते ही बभनी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। उप निरीक्षक मक्खन लाल ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक और उसके चालक को हिरासत में ले लिया है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे डगडउवा गांव में शोक की लहर है। वहीं, स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए वाहनों की तेज रफ्तार पर प्रभावी नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment