लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र में ओवर लोड व डग्गामार वाहनों पर अंकुश नहीं, परिवहन विभाग मौन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। जनपद के सामाजिक आईटीआई कार्यकर्ता कमलेश पाण्डेय ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर बताया कि यातायात सप्ताह बीते ही कुछ ही दिन हुए हैं लेकिन डग्गामार वाहन और ओवर लोडिंग वाहन अपनी रफ्तार से फर्राटा भर रहे हैं। पर जनपद सोनभद्र में इन पर कहीं से किसी भी तरह का अंकुश नहीं दिख रहा है। शहर की सड़कों और हाईवे पर बेखौफ होकर दौड़ रहे डग्गामार व ओवर लोड वाहन परिवहन विभाग पर रोक नहीं। बता दें कि इससे दुर्घटनाओं का ग्राफ भी काफी बढ़ा है। सड़क हादसों में सैकड़ों लोगों की जान जा चुकी है। शहर की सड़कों पर हादसे बढ़ने का कारण डग्गामार, ओवर लोड एवं अनफिट वाहन ही हैं। ओवर लोड वाहनों ने शहर की कई सड़कों व पुलों को भी जर्जर कर दिया। शहर की सड़कों पर खुलकर जुगाड़ वाहन फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। बीते दिनों शहर के कुछ वैद्य टैक्सी चालकों ने इस संबंध में सामाजिक आरटीआई का करता कमलेश पाण्डेय ने शिकायत की थी।

लेकिन इसके बावजूद भी परिवहन विभाग ने ऐसे वाहनों पर अंकुश लगाने के लिए कोई कार्रवाई नहीं की। वैद्य टैक्सी चालकों की मानें तो जुगाड़ वाहन परिवहन विभाग के कर्मचारियों की सांठगांठ से शहर की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। जिले में एआरटीओ प्रवर्तन के बात करने की कोशिश किया। उनका सरकारी नंबर तो स्विच ऑफ ज्यादा रहता है। ऐसे में अगर उनसे कोई शिकायत करना भी चाहे तो वह कर नहीं पाता। भी उनके सरकारी नंबर लेकिन हर बार उनका मोबाइल स्विच ऑफ होने की जानकारी ही हासिल हुई।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment