किशन पाण्डेय/सोनभद्र
सोनभद्र। रक्षाबंधन पर्व पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से महिलाओं को दी गई निशुल्क बस यात्रा की सुविधा का बहनों ने जमकर लाभ उठाया। भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए घर से निकलीं महिलाओं और बहनों ने रोडवेज की सरकारी बसों से अपने गंतव्य तक सफर किया। सरकार की इस पहल से बहनों को रक्षाबंधन पर मायके अथवा भाइयों के घर पहुंचने में काफी सहूलियत मिली।
सोनभद्र के सोनभद्र डिपो, चोपन, डाला, रेणुकूट, अनपरा शक्तिनगर व बैढ़न सहित विभिन्न बस अड्डों और मार्गों पर महिलाओं की आवाजाही बढ़ी नजर आई। कई बहनों ने निशुल्क यात्रा की सुविधा को रक्षाबंधन का विशेष उपहार बताते हुए सरकार के प्रति आभार जताया।
रक्षाबंधन के अवसर पर महिलाओं के साथ एक सहयात्री को भी निशुल्क यात्रा की सुविधा दिए जाने की जानकारी सामने आई है।











