लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

Breaking news : रेणुकूट हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

किशन पाण्डेय सोनभद्र

रेणुकूट। हाईटेक रेलवे क्रॉसिंग रेणुकूट के पास रविवार की देर रात ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ट्रेन की चपेट में आने से युवक का शरीर दो हिस्सों में बंट गया।
मृतक की पहचान कुल्लू हाईटेक निवासी युवक के रूप में बताई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक एबीआर स्कूल में बस चालक के रूप में कार्यरत था। हालांकि, पुलिस की जांच के बाद ही घटना से जुड़ी पूरी जानकारी और मृतक की पहचान की आधिकारिक पुष्टि हो सकेगी। वहीं सूचना मिलते ही टीम निशा सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

घटना की सूचना मिलते ही रेणुकूट चौकी प्रभारी सहित पिपरी पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

हादसे की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक ट्रेन की चपेट में किन परिस्थितियों में आया, पुलिस इसकी जांच कर रही है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment