लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

अनपरा-छठ घाट तालाब में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

_छठ घाट तालाब में डूबने से मासूम की दर्दनाक मौत

रोशन शर्मा,अनपरा, सोनभद्र। रेणुसागर स्थित शिव मंदिर के समीप छठ घाट तालाब में डूबने से एक 11 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही आरा खटाल रेणुसागर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं, हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार बुधवार की शाम कान्ता यादव का पुत्र प्रिंस यादव (11 वर्ष) अपने कुछ साथियों के साथ रेणुसागर शिव मंदिर स्थित छठ घाट तालाब के पास गया था। इसी दौरान वह तालाब के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे पानी से बाहर निकालने का प्रयास किया और आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि छठ घाट तालाब में पानी अधिक भरा हुआ है और बच्चों के वहां जाने से हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है।
घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने तालाब के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, बैरिकेडिंग कराने तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक इंतजाम किए जाने की मांग की है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment