लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे पथ संचलन कार्यक्रम

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास कुमार मिश्रा/वाराणसी

बड़ागांव खण्ड के कुड़ी बौलिया मण्डल मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे आदरणीय सह जिला कार्यवाह श्रीमान डा. अनुराग जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। जिसमे भारतीय संस्कृति एवं संघ के पंच प्रण के विषय मे बताया गया।स्वयसेवाको द्वारा तीन किलोमीटर का पथ संचलन संघ के गीत गाते हुए निकाला गया।समाज द्वारा स्वयंसेवको पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन कुड़ी के राम जानकी मंदिर से चलकर शेरवानी पुर तक समापन किया गया। वक्ता द्वारा बताया गया विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से सामाजिक समरसता, समाज मे एकता, अखंडता और राष्ट्र साधना का सन्देश दिया जाएगा । और संघ के कार्यकर्ता समाज में पंच परिवर्तन के विषय लेकर ,घर घर सम्पर्क करेंगे।


कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बड़ागांव खण्ड के माननीय सह खण्ड संघचालक श्रीमान तारक नाथ जी, खण्ड कार्यवाह रवि जी, सह खण्ड कार्यवाह पवन जी, जिला घोष प्रमुख रंजन जी, राम प्रताप जी, आशीष जी, अरविन्द जी, रवि प्रधान जी, विक्रांत जी, शिवरतन गिरी जी आदि सैकड़ो स्वयंसेवको की उपस्थिति रही।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment