लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

खड़े ट्रक में घुसी पिकअप, चालक समेत दो की मौत

---Advertisement---

– वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर भोर में हुआ भीषण हादसा, पुलिस ने शव मोर्चरी भेजे

सोनभद्र। रावर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सुकृत स्थित चहलवा के पास वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर बुधवार भोर करीब तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाईवे पर खड़े ट्रक में पीछे से तेज रफ्तार पिकअप जा घुसी। हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुकृत पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से पिकअप में फंसे दोनों लोगों को बाहर निकलवाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुपुर पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान पिकअप चालक सद्दाम पुत्र वसीम (लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम खतौली, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र तथा खलासी रविन्द्र पुत्र अमरजीत (लगभग 27 वर्ष), निवासी ग्राम कादल, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों पिकअप वाहन संख्या JH 03 AL 6554 में सवार थे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। मामले में आवश्यक अग्रिम कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment