किशन पाण्डेय/सोनभद्र
सोनभद्र। मारवाड़ी युवा मंच महिला सोन शाखा राबर्ट्सगंज की ओर से आज रक्षाबंधन के पवित्र पर्व पर हमारे पुलिस भाइयों को राखी बांध कर मिठाई खिलाई गई व उनसे हम सबकी सुरक्षा का वचन लिया गया।इस अवसर पर मंच की अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सांवरिया,कोषाध्यक्ष पूनम केड़िया, सचिव चित्रा जालान, महिला मंडल की अध्यक्ष अनीता थर्ड,निवर्तमान अध्यक्ष रितु जालान , रिंकी जालान, सुचिता खेतान आदि सदस्य उपस्थित रहे।











