राजाराम म्योरपुर
सोनभद्र। सोनभद्र में बिछे दिनो सड़क पर बाघ का फर्जी वीडियो वायरल से बचने के लिए म्योरपुर थाना प्रभारी कमल नयन दुबे द्वारा वनविभाग अधिकारियों एवं अन्य लोगों से जांच करने पर पता चला कि यह वीडियो AI जेनरेट्स है जहां सोशल मीडिया पर भ्रमित तरीके से वायरल किया जा रहा है यह वीडियो फेक है तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंट द्वारा बनाया गया है इसे म्योरपुर क्षेत्र का बता कर लोगों में अनावश्यक दहशक फैलाने की कोशिश की जा रही है जनता से अपील है कि ऐसे किसी वीडियो एवं अफवाह पर ध्यान ना दें और बिना सत्यापन इसे साझा ना करें यह फर्जी वीडियो हरहोरी व म्योरपुर संपर्क मार्ग हवाई पट्टी के समीप बाघ देखे जाने का दावा करता है इस वीडियो में जंगल के सड़क किनारे एक गाय का शिकार करते हुए व एक तरफ से सड़क के दूसरे तरफ ले जाते हुए दिखाया गया है यह वीडियो (फेक) फर्जी है।

कृपया ऐसे किसी कटेंट पर विश्वास ना करें तथा इसे शेयर ना करें उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि इस तरह से भ्रामक खबरें फैलाने पर कड़ी से कड़ी दन्डनात्मक करवाई किया जाएगा और उन्होंने यह भी कहा कि संदिग्ध वीडियो या फोटो को बिना जांचे सजा ना करें।











