लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

शिक्षा-रोजगार पर जारी है पूर्वांचल यात्रा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रशांत श्रीवास्तव/सोनभद्र

• म्योरपुर के विभिन्न गांव में हुआ संपर्क संवाद
• 20 सितंबर को वाराणसी में नई पीढ़ी संवाद

सोनभद्र। जवाबदेह सरकार के लिए मिर्जापुर से शुरू हुई पूर्वांचल यात्रा जनपद के विभिन्न गांवों में लगातार जारी है। म्योरपुर ब्लॉक के रनटोला, आश्रम, किरवानी, खैराही, कुसुम्हा, कुंडाडीह, डडीयरा, रासपहरी आदि गांवों में जन संपर्क व संवाद किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के सवाल के साथ-साथ माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की लूट, पूंजी पलायन, कॉर्पोरेट की संपत्ति पर टैक्स व पूंजी का नियंत्रण व नियमन, पर्यावरण की रक्षा और प्राकृतिक संसाधनों की हो रही लूट पर रोक लगाने के सवालों को इस यात्रा में प्रमुखता से उठाया जा रहा है।

यात्रा में ग्रामीणों ने बदहाल शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सुविधाओं के अभाव, शुद्ध पेयजल की दिक्कत, माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा अत्यधिक ब्याज की वसूली और मनरेगा में बकाया मजदूरी के बारे में बताया। 20 सितंबर को वाराणसी में आयोजित नई पीढ़ी संवाद में लोगों से शामिल होने की अपील करते हुए कहा गया कि हर नागरिक के संवैधानिक अधिकारों की गारंटी करना सरकार का दायित्व है। नई पीढ़ी ने सरकार, संवैधानिक संस्थाओं और राजनीतिक प्रतिनिधियों की जवाबदेही सुनिश्चित करने की बात को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का काम किया है।

यात्रा में आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपाशंकर पनिका, रोजगार-सामाजिक अधिकार अभियान की रूबी सिंह गोंड, सविता गोंड, राजेंद्र प्रसाद गोंड, गुंजा गोंड, राम विचार गोंड, दया शंकर गोंड, इंद्रदेव खरवार, अंतलाल खरवार, राजकुमार खरवार, चंचल गोंड आदि लोग शामिल रहे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment