लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: नगर पंचायत द्वारा सड़क पर लगे मुख्य द्वार पर पीएम एवं सीएम की तस्वीरों से छेड़छाड़, राकेश केशरी ने जताई नाराज़गी

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/सोनभद्र

ओबरा (सोनभद्र)। नगर पंचायत ओबरा द्वारा नगर की सड़कों पर स्थापित मुख्य द्वार (गेट) पर लगी माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री की तस्वीरों में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। सामाजिक कार्यकर्ता राकेश केशरी ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को मेल व ट्वीट कर शिकायत की है।

उन्होंने कहा कि मुख्य सड़क पर स्थापित गेट पर माननीय प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की तस्वीरों को छिपा दिया गया है, जबकि शारदा मंदिर पर राज्यमंत्री व चेयरमैन की तस्वीरें स्पष्ट रूप से प्रदर्शित हैं। राकेश केशरी ने इस कार्य को “अत्यंत निंदनीय, असंवैधानिक और शासन की गरिमा को ठेस पहुँचाने वाला” बताया है। उन्होंने कहा कि जब कोई शासकीय संस्था स्वयं इस प्रकार का असम्मानजनक कार्य करे, तो यह शासन की प्रतिष्ठा, जनभावना तथा लोकतांत्रिक मूल्यों का अपमान है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इस पूरे प्रकरण की उच्च-स्तरीय जांच कराई जाए, दोषी अधिकारी/कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाए, और उनके विरुद्ध विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि भविष्य में कोई भी सरकारी निकाय इस प्रकार का कार्य न कर सके।

राकेश केशरी ने कहा कि यदि शासन की प्रतीकों और नेतृत्व के प्रति सम्मान की भावना कमजोर होगी तो यह लोकतंत्र के लिए चिंताजनक संकेत है। उन्होंने तत्काल संज्ञान लेकर जांच समिति गठित करने की मांग की है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment