लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

प्रयागराज-: भरहा में रामलीला मंचन का शुभारंभ, मुकुट पूजन के साथ हुआ उद्घाटन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

प्रयागराज ब्यूरो कार्यालय

करछना। करछना क्षेत्र के भरहा गांव में रविवार को श्री शिशु रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला मंचन का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर हरिओम हॉस्पिटल के संचालक डॉ. नंदकुमार गुप्ता और ग्राम प्रधान जगजीवन राम ने फीता काटकर मंच का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कमेटी के अध्यक्ष भारत राम सिंह, संरक्षक शोभाराम पटेल, उप संरक्षक जयशंकर प्रसाद पटेल, संचालक गुलाब सिंह, प्रबंधक जितेंद्र कुमार और डायरेक्टर हरिहर प्रसाद पटेल के साथ कमेटी के अन्य पदाधिकारी और बाल कलाकार उपस्थित रहे।

उद्घाटन के बाद मुकुट पूजन किया गया और नारद की रामलीला का मंचन किया गया। इस भूमिका में मंगला प्रसाद पटेल ने नारद का अभिनय किया, जिसे देखकर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment