लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

सोनभद्र-: बीजपुर-मुर्धवा के बीच हुआ सड़क हादस, 4 घायल, 3 रेफर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर/राजाराम

सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के देवरी गांव मे बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर सोमवार की शाम करीब साढ़े सात बजे सड़क हादसे में चार लोगों गंभीर रूप से घायल हो गया जिन्हें एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीन की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार देवरी गांव में सोमवार की देर शाम सड़क किनारे पटरी से होकर बुजुर्ग अमरनाथ अग्रहरी 60 वर्ष पुत्र स्व० अर्जुन प्रसाद निवासी देवरी अपने घर जा रहे थे तभी पीछे से आ रहे बाइक सवार उमेश 16 पुत्र धर्मजीत, सीताराम 18 पुत्र रामनारायण तथा प्रदीप 17 पुत्र रामदास निवासी बिच्छी टोला अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क पर गिरकर करीब 20 मीटर फिसलते हुए आगे जा रहे वृद्ध को टक्कर मार दिया।

म्योरपुर सीएचसी हुआ इलाज, कुछ हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया

हादसे में घायल हुए लोगों को एंबुलेंस की सहायता से सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सक डा० शिशिर श्रीवास्तव ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अमरनाथ, प्रदीप और उमेश को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। चिकित्सकों के मुताबिक घायल बुजुर्ग जांघ में फ्रेक्चर था दोनों बाइक सवारों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।घायलों ने बताया कि उन्होंने शराब का सेवन किया हुआ था।मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के संदर्भ में जानकारी लेकर अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment