लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

वाराणसी-: राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे पथ संचलन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी

दादूपुर- बड़ागांव। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य मे पथ संचलन कार्यक्रम बड़ागांव खण्ड के दादूपुर मण्डल मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे आदरणीय सह प्रांतकार्यवाह श्रीमान डा. राकेश जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
जिसमे भारतीय संस्कृति एवं संघ के पंच प्रण के विषय मे बताया गया भारत के वैभव शाली गरिमा पुनर्स्थापना के लिए संघ की स्थापना हुई थी अंग्रेजों के आने से पहले भारत ज्ञान बल और धन में दुनिया में सर्वोच्च था।स्वयसेवाको द्वारा तीन किलोमीटर का पथ संचलन संघ के गीत गाते हुए निकाला गया।समाज द्वारा स्वयंसेवको पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। पथ संचलन लालता प्रसाद इण्टर कॉलेज बैरहना अकोढा से चलकर धवकलगंज बाजार से होकर समापन किया गया। वक्ता द्वारा बताया गया विभिन्न कार्यक्रमो के माध्यम से सामाजिक समरसता, समाज मे एकता, अखंडता और राष्ट्र साधना का सन्देश दिया जाएगा । और संघ के कार्यकर्ता समाज में पंच परिवर्तन के विषय लेकर ,घर घर सम्पर्क करेंगे।


कार्यक्रम मे मुख्य रूप से बड़ागांव खण्ड के माननीय सह खण्ड संघचालक श्रीमान तारक नाथ जी, जिला कार्यवाह श्रीमान बृजभूषण जी, सह जिला कार्यवाह डा अनुराग जी,खण्ड कार्यवाह रवि जी, सह खण्ड कार्यवाह पवन जी, जिला घोष प्रमुख रंजन जी, आनंद जी जिला शा० शिक्षक प्रमुख, सचिंद्र जी जिला सहसेवा प्रमुख,धर्मेंद्र जिला बालकार्य,देवी जी, सत्येंद्र सिंह पूर्व प्रमुख, नवीन सिंह पिंटू जी, , जी, विजय जायसवाल जी, सत्यप्रकाश जी, विजय तिवारी, कृत जी, गोपाल जी मंडल कार्यवाह, मोहित जी, अजय जी, हेमंत जी, राहुल जी,आदि सैकड़ो स्वयंसेवको की उपस्थिति रही।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment