लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

गांधी जयंती पर डीएवी स्कूल में ‘रन फॉर डीएवी’ का आयोजन

---Advertisement---

– विद्यार्थियों ने दौड़, पोस्टर, कविता और भजन के जरिए दिया स्वस्थ एवं स्वच्छ भारत का संदेश


अनपरा, सोनभद्र। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर डीएवी विद्युत पब्लिक स्कूल में ‘रन फॉर डीएवी’ कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और अनुशासन के साथ किया गया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपा पांडे ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में कक्षा 4 से 8 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। दौड़ के माध्यम से विद्यार्थियों को गांधी जी और शास्त्री जी के सादा जीवन, उच्च विचार, स्वच्छता तथा सेवा भावना के आदर्शों से प्रेरित होने का संदेश दिया गया। इसके बाद गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया।

विद्यार्थियों ने ‘स्वस्थ भारत एवं स्वच्छ भारत’ विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। साथ ही कविता पाठ और भजन प्रस्तुत कर दोनों महापुरुषों के आदर्शों को स्मरण किया। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती दीपा पांडे ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए गांधी जी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़ी प्रेरणादायक घटनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने विद्यार्थियों से उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने और स्वच्छ, स्वस्थ एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Follow On Telegram
---Advertisement---

Leave a Comment