लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

नाग पंचमी पर समृद्धि जन कल्याण संस्थान कराएगा कबड्डी व कुश्ती प्रतियोगिता

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर/जरहा

बीजपुर(सोनभद्र)। नाग पंचमी के शुभ अवसर पर समृद्धि जन कल्याण संस्थान की ओर से कबड्डी एवं कुश्ती प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया जाएगा।संस्थान के पदाधिकारियों के अनुसार प्रतियोगिता 17 अगस्त 2026, सोमवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक रिहंद नगर, बीजपुर शांतिनगर-2, टायर दुकान गली स्थित दुर्गा पूजा स्थल पर आयोजित की जाएगी।
संस्थान का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देना, आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द को मजबूत करना तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और उत्साह को प्रोत्साहित करना है। इसके साथ ही समाज में एकता एवं सद्भावना का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा।

संस्थान ने नगरवासियों, खेल प्रेमियों एवं गणमान्य अतिथियों से कार्यक्रम में पहुंचकर आयोजन की शोभा बढ़ाने की अपील की है। समृद्धि जन कल्याण संस्थान द्वारा निःशुल्क शिक्षा केंद्र, स्वास्थ्य शिविर एवं जन जागरूकता अभियान जैसे सामाजिक कार्य भी आगामी समय में संचालित किए जाएंगे।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment