लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सतीश शाह ने 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस, किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे एक्टर

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

ब्यूरो कार्यालय

सिनेमा जगत से जुड़ी बुरी खबर सामने आ रही है कि एक्टर सतीश शाह का निधन हो गया है. वह 74 साल के थे और उन्होंने 25 अक्टूबर को अपनी अंतिम सांस ली. दिवंगत एक्टर के मैनेजर ने उनकी मौत की पुष्टि की है. उनकी मौत की वजह को लेकर बताया जा रहा है कि वह किडनी से जुड़ी बीमारी से जूझ रहे थे. उनके मैनेजर के हवाले से कहा जा रहा है कि उनका अंतिम संस्कार 26 अक्टूबर को किया जाएगा. फिलहाल, उनका पार्थिव शरीर अस्पताल में हैं।

सतीश शाह के निधन की खबर की पुष्टि उनके मैनेजर ने खबर २४ से बात करते हुए की है. ऐसे में ये इंडस्ट्री को एक और बड़ी झटका है. टीवी से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक में मातम पसर गया है. अभी लोग पीयूष पांडेय और असरानी की मौत के गम से उबर पाते कि सतीश के निधन की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. वह टीवी सीरियल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ जैसे शोज के लिए जाने जाते हैं. इसमें उन्होंने इंद्रवदन साराभाई उर्फ इंदु का रोल प्ले किया था. सतीश अपने अभिनय के साथ ही कमाल के कॉमेडी रोल के लिए भी जाने जाते हैं।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment