लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

13 अक्टूबर को सोनभद्र आएंगे आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह, विंध्य एक्सप्रेसवे प्रभावित किसानों से करेंगे मुलाकात

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सुभाष पाण्डेय/मुख्यालय

सोनभद्र। आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा सांसद संजय सिंह 13 अक्टूबर को सोनभद्र जिले के घोरावल विधानसभा क्षेत्र स्थित करकी माइनर पहुंचेंगे इस दौरान वह विंध्य एक्सप्रेसवे से प्रभावित किसानों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और मांगों की जानकारी लेंगे आम आदमी पार्टी की ओर से प्रस्तावित इस कार्यक्रम में छात्र, युवा और किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाए जाने की तैयारी है। विशेष रूप से विंध्य एक्सप्रेसवे परियोजना से प्रभावित किसानों की स्थिति, उनकी समस्याओं और जमीन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी शनिवार सुबह 9 बजे पार्टी के जिला अध्यक्ष रमेश गौतम के अनुसार इस प्रभावित किसानों को अपनी बात रखने का अवसर मिलेगा। सांसद संजय सिंह किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझेंगे। इसके साथ ही क्षेत्र के छात्र और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment