लखनऊ वाराणसी नोएडा गाजियाबाद मेरठ अलीगढ़ अगरा कानपुर प्रयागराज अन्य
---Advertisement---

रिहंदेश्वर धाम में घटस्थापना के साथ शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

उदय चंद गुर्जर/जरहा

बीजपुर(सोनभद्र)। एनटीपीसी परिसर स्थित प्रसिद्ध रिहंदेश्वर धाम महादेव मंदिर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस पर विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ घटस्थापना का कार्यक्रम श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर परियोजना प्रमुख एवं कार्यकारी निदेशक संजय असाटी तथा महिला मंडल की अध्यक्षा नीलू असाटी ने संयुक्त रूप से कलश स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के मुख्य पुजारी राधेश्याम दुबे के मंत्रोच्चार ने संपूर्ण वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

कलश स्थापना के दौरान महाप्रबंधक (प्रचालन) पी के नायक पूजा समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक एन एस कोरंगा महासचिव विजेंद्र कुमार मीना मंदिर समिति के अध्यक्ष योगेश त्रिपाठी मानव संसाधन विभाग प्रमुख राजेश बोईपाई, अपर महाप्रबंधक पी लक्ष्मी, मंदिर समिति के उपाध्यक्ष जी सी साहु आर एन वर्मा महासचिव प्रमोद द्विवेदी, संजय कुमार अनिल त्रिपाठी विजय गुप्ता एस के बी पाठक। भीष्म सिंह सूरज प्रजापति आदि के साथ अनेकानेक श्रद्धालुओं ने धार्मिक अनुष्ठान एवं आरती में श्रद्धापूर्वक सहभागिता की।

परियोजना प्रमुख ने पूजा-अर्चना के माध्यम से क्षेत्रवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
मंदिर समिति के मीडिया प्रभारी ने बताया कि 20 अक्टूबर तक नियमित रूप से सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम मंदिर एवं पूजा पंडाल में आयोजित किए जाएंगे।

मंदिर समिति के अध्यक्ष अपर महाप्रबंधक योगेश त्रिपाठी ने बताया कि मां जगदम्बा की उपासना से भक्तों को सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। उन्होंने शक्ति साधना के महापर्व में सभी सनातनियों को शामिल होने और पुण्य का लाभ उठाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर परियोजना के अनेक वरिष्ठ पदाधिकारी, पूजा समिति एवं मंदिर समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सभी की सहभागिता ने इस धार्मिक आयोजन की गरिमा को बढ़ाया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment