लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: रेणुकूट की श्रुति मिश्रा ने बढ़ाया जिले का मान, यूपी अंडर-16 फुटबॉल टीम क्वार्टर फाइनल में पहुंची

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट की होनहार एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्रुति मिश्रा ने अपने शानदार खेल से न केवल रेणुकूट बल्कि पूरे सोनभद्र जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। श्रुति का चयन उत्तर प्रदेश अंडर-16 बालिका फुटबॉल टीम में हुआ है, जो इन दिनों पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित अंडर-16 नेशनल फुटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर रही है। चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपने मजबूत खेल के दम पर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। टीम की इस शानदार सफलता में श्रुति मिश्रा की कड़ी मेहनत, अनुशासन और दमदार खेल की अहम भूमिका मानी जा रही है। मैदान पर श्रुति की फुर्ती, तकनीकी कौशल और टीम के प्रति समर्पण ने चयनकर्ताओं और दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है।

श्रुति की इस उपलब्धि के पीछे हिंडालको के अनुभवी कोच सत्यम राय का मार्गदर्शन भी बेहद महत्वपूर्ण रहा है। कोच सत्यम राय ने श्रुति की प्रतिभा को निखारने में निरंतर मेहनत की और उन्हें राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार किया। उनके कुशल प्रशिक्षण और प्रेरणा का ही परिणाम है कि आज श्रुति इस मुकाम तक पहुंच सकी हैं। श्रुति की सफलता से हिंडालको परिवार, रेणुकूट नगर तथा खेल प्रेमियों में हर्ष और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों, खेल संगठनों और खिलाड़ियों ने श्रुति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। सभी को उम्मीद है कि श्रुति आने वाले समय में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम देशभर में रोशन करती रहेंगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment