लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: अभिषेक चौबे लगातार तीसरी बार बनाए गए अपना दल (एस) विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

सोनभद्र। अधिवक्ता हाई कोर्ट अभिषेक चौबे लगातार तीसरी बार बनाए गए अपना दल (एस) विधि मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए गए। गौरतलब है कि अपना दल (एस) ने दिनांक 25/06/2025 को पार्टी के राष्ट्रीय मंचों के राष्ट्रीय अध्यक्षों की घोषणा की जहां जनपद कानपुर नगर निवासी विजय चौरसिया को राष्ट्रीय अध्यक्ष (युवा मंच), जनपद झांसी निवासी दीपमाला कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष (महिला मंच), इसी क्रम में जनपद सोनभद्र के निवासी अभिषेक चौबे को राष्ट्रीय अध्यक्ष (विधि मंच) बनाया गया।अभिषेक चौबे जी पिछले 18 वर्षों से पार्टी में समर्पण भाव से एक सक्रिय सिपाही के भूमिका में निरंतर निस्वार्थ भाव से काम कर रहे है।पार्टी ने अभिषेक चौबे को लगातार तीसरी बार विधि मंच का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर यह संदेश दिया है कि अपना दल एस पार्टी कभी जाति और धर्म की राजनीति नहीं करती बल्कि प्रदेश की इकलौती पार्टी है जो केवल सामाजिक उत्थान, न्याय और परिवर्तन की बात करती है। अभिषेक चौबे ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने जिस प्रकार से मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंप है मैं निरंतर पार्टी के लिए काम करता रहा हूं और आगे भी करता रहूंगा। इस सूची के क्रम में जनपद कानपुर नगर निवासी एस.पी. कुरील को राष्ट्रीय अध्यक्ष (अनुसूचित जाति जनजाति मंच), जनपद जौनपुर निवासी हौसला प्रसाद पाल को राष्ट्रीय अध्यक्ष (बौद्धिक मंच), जनपद चंदौली निवासी प्रभात बरौझी को राष्ट्रीय अध्यक्ष (सहकारिता मंच), जनपद मिर्जापुर निवासी राम बाली सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष (किसान मंच) जबकि जनपद प्रयागराज निवासी डॉक्टर के. के. सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष (चिकित्सा मंच) बनाया गया। अभिषेक चौबे ने सभी नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्षों को शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment