राजाराम /म्योरपुर
सोनभद्र। म्योरपुर ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत बभनडिहा गांव में स्थित सर्वेश्वरी शाखा पर नर सेवा नारायण सेवा के तहत अवधूत भगवान राम का निर्माण दिवस श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। इस कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री जीत सिंह खरवार ने प्रतिमा पर माला अर्पण कर सर्वधांजलि अर्पित की। इसके बाद जरूरतमंदों को 350 कंबल का वितरण किया।

जहां सर्वेश्वरी समूह के पदाधिकारीगण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण सिंह, सोना बच्चा अग्रहरि, प्रवीण सिंह पूर्व ब्लाक प्रमुख नगवा, विनोद शर्मा, रामविजय जायसवाल, शेषनाथ तिवारी, जैन प्रसाद, रामकुमार सिंह, धनंजय सिंह, राहुल सिंह, महेंद्र कुशवाहा, गौरव सिंह, रामदेव प्रधान, मंगला मिश्रा, सुजीत, सोनू अग्रहरी, दीपक अग्रहरि, रमाशंकर गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।











