लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: बिड़ला कार्बन रेणुकूट ने बेलहथी गांव में किया किसान गोष्ठी आयोजन, 700 से अधिक किसानों ने लिया लाभ

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। क्षेत्र के बेलहथी गांव स्थित खरछनवा व कोडरी टोले में निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन के तत्वावधान में एक विशाल किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देकर उनकी उपज बढ़ाने में मदद करना था। गोष्ठी का आयोजन बिड़ला कार्बन के यूनिट हेड वरुण सब्बरवाल के दिशा-निर्देशन में किया गया।गोष्ठी में बतौर मुख्य वक्ता कृषि विशेषज्ञ रमेश कुमार ने एसआरआई (सिस्टम ऑफ राइस इंटेंसिफिकेशन) पद्धति से धान की खेती के विषय में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने किसानों को बताया कि इस तकनीक के प्रयोग से कम बीज में अधिक उत्पादन संभव है। एसआरआई पद्धति न केवल लागत कम करती है, बल्कि जल की खपत को भी घटाती है और धान की गुणवत्ता में भी सुधार लाती है। उन्होंने किसानों को बीज चयन, नर्सरी की तैयारी, समय पर रोपाई और सिंचाई के वैज्ञानिक तरीकों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया। इस गोष्ठी में क्षेत्र के 700 से अधिक किसानों ने भाग लिया और कृषि संबंधित आधुनिक जानकारियों का लाभ उठाया। किसानों ने विशेषज्ञों से सवाल भी पूछे और अपने अनुभव साझा किए।

बिड़ला कार्बन की प्रतिनिधि निवेदिता मुखर्जी ने बताया कि कंपनी द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत समय-समय पर क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक गतिविधियां चलाई जाती हैं। इन्हीं प्रयासों की कड़ी में इस किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया, ताकि ग्रामीण किसान तकनीकी रूप से सशक्त बनें और कृषि में आत्मनिर्भरता हासिल कर सकें।ग्रामवासियों और किसानों ने बिड़ला कार्बन द्वारा किए गए इस प्रयास की सराहना की और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की अपेक्षा जताई।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment