अनिल कुमार अग्रहरि
डाला सोनभद्र चोपन थाना अंतर्गत डाला बारी क्षेत्र में बीती गुरुवार रात हाईवे के किनारे खड़े दो ट्रैकों में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग विकराल रूप धारण कर लिया जीसमे दोनों खड़ी वाहनों में आग लगने से आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर डाला पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम भी पहुंची, जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मस्कत से आग पर काबू पाया।जानकारी के मुताबिक घटना बीती रात लगभग दो बजे की बताई जा रही है एक ट्रेलर व एक हाईवा ट्रक डाला बारी क्षेत्र के दुर्गा नगर स्थित एक ट्रांसपोर्ट ऑफिस के पास सड़क के किनारे ही खड़ा था, तभी अचानक से उसमें आग लग गई आग ने ट्रेलर व पास में खड़ी एक हाईवा ट्रक को अपनी चपेट में ले लिया. कुछ ही देर में ट्रेलर व हाईवा जलकर खाक हो गया। इस दौरान वाहन के डीजल टंकी से डीजल सड़क पर गिरकर फैल गया गनीमत रही कि आग पास में अन्य वाहनों व दुकानों व घरों तक नहीं पहुंची नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। आग की लपेटे ऊपर से गुजर रही विद्युत के तार तक पहुंच रही थी जिससे बिजली विभाग ने कुछ देर के लिए क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति को बंद कर दिया बताया जा रहा है कि इस दौरान आग की चपेट से दूर संचार विभाग की केबल तार व आसपास के घरों के विद्युत कनेक्शन के तार भी जल गए। फायर ब्रिगेड द्वारा आग पर काबू पाने के बाद विद्युत आपूर्ति को बहाल किया गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।












