लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: सीआईएसएफ एथलीट रीनू ने जीता इंदिरा मैराथन स्वर्ण पदक

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

रेणुकूट। सीआईएसएफ की अंतरराष्ट्रीय स्तर की धाविका एएसआई रीनू ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज में आयोजित 40वीं ऑल इंडिया इंदिरा मैराथन-2025 में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने महिला वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर न सिर्फ सीआईएसएफ, बल्कि पूरे जनपद व क्षेत्र का मान बढ़ाया। रीनू ने 42.195 किलोमीटर की मैराथन दौड़ 2 घंटे 53 मिनट और 2 सेकंड में पूरी कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। कठिन प्रतियोगिता, ठंड भरा मौसम और लंबी दूरी के बावजूद उन्होंने मजबूत जज्बे और अनुशासन के साथ दौड़ पूरी की। फिनिशिंग पॉइंट पर रीनू का जोरदार स्वागत किया गया। यह जानकारी सीआईएसएफ यूनिट आरएचपीपी पिपरी के उप कमांडेंट मुकेश कुमार द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि रीनू इससे पहले भी विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कई पदक जीत चुकी हैं, और उनका यह नया कीर्तिमान बल के लिए गर्व की बात है।

उप कमांडेंट ने कहा कि रीनू की इस उपलब्धि से यूनिट के अन्य जवानों और युवा खिलाड़ियों में भी उत्साह और ऊर्जा का संचार होगा। रीनू की इस सफलता पर सीआईएसएफ यूनिट आरएचपीपी पिपरी के अधिकारियों व जवानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी। यूनिट परिसर में उनके सम्मान में स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। स्थानीय खेल प्रेमियों ने भी रीनू को क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया और उम्मीद जताई कि भविष्य में वे अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी देश का नाम रोशन करेंगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment