विकास दत्त मिश्रा/वाराणसी
बड़ागांव(वाराणसी)। कमिश्नर वाराणसी एस राजलिंगम द्वारा बाबतपुर एयरपोर्ट में बन रहे अंडरपास का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एयरपोर्ट के आसपास गंदगी पायी गई एवं बाबतपुर चौकी के पास बने शौचालय की स्थिति सही नहीं पाई गई।

उसी क्रम में कमिश्नर के निर्देशानुसार एडीओ पंचायत सुनील कुमार सिंह,बीडीओ बड़ागांव वीरेंद्र नारायण द्विवेदी एवं डीपीआरओ आदर्श पटेल द्वारा रात में जेसीबी द्वारा सफाई का कार्य कराया गया तथा बाबतपुर चौकी के पास बने हुए शौचालय को ठीक कराने हेतु संबंधित ठेकेदार को निर्देशित किया गया।
मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि चंदू एवं सचिव हिमांशु चौबे, राजीव गौतम, अनिल पाल सहित चौकी इंचार्ज बाबतपुर विजय कुमार कुशवाहा उपस्थित रहे।











