लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा काली मंदिर सौंदर्यीकरण, घटिया रेलिंग निर्माण। जनता में आक्रोश

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/सोनभद्र

चोपन (सोनभद्र): नगर पंचायत चोपन द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। नगर के प्रसिद्ध काली मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए लगाई जा रही रेलिंग में अत्यंत घटिया सामग्री के प्रयोग का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय नागरिकों ने इस कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार और मानकों की अनदेखी का आरोप लगाया है। मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि रेलिंग के लिए इस्तेमाल किया जा रहा लोहा और पाइप बेहद पतला है सुरक्छा और सुंदरता को पूरी तरह ताक पर रख दिया गया है।
काली मंदिर एक ऊँचाई वाले स्थान पर स्थित है, जहाँ हज़ारों श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। घटिया सामग्री से बनी यह रेलिंग भीड़ का भार सहने में सक्षम नहीं दिख रही है, जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है।

स्थानीय सभासदों और जागरूक नागरिकों ने इस ‘खानापूर्ति’ वाले कार्य को तत्काल रोकने की मांग की है। लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत के जिम्मेदार अधिकारी और ठेकेदार की मिलीभगत से जनता की गाढ़ी कमाई का दुरुपयोग किया जा रहा है।
निर्माण कार्य शुरू होने के बाद से ही इसकी गुणवत्ता को लेकर चर्चाएं गर्म हैं, लेकिन नगर पंचायत प्रशासन की ओर से अभी तक कोई संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं आया है इतना ही नही मंदिर के बगल में पार्क का भी वही हाल है जो लगभग 10 लाख की लागत से पुनः सुंदरीकरण का कार्य संसय में है
“नगर पंचायत चोपन द्वारा केवल दिखावे के लिए काम किया जा रहा है। रेलिंग इतनी कमजोर है कि हाथ लगाने पर हिल रही है। हम जिलाधिकारी महोदय से मांग करते हैं कि इस कार्य की तकनीकी जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।”।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment