म्योरपुर राजाराम
सोनभद्र। म्योरपुर विकासखंड के मनरेगा कर्मियों ने खंड विकास अधिकारी दिनेश कुमार मिश्र को ज्ञापन सौंपा उन्होंने जुलाई 2023 से लंबित मानदेय और आईपीएफ के शीघ्र भुगतान के लिए मांग की है। कर्मियों ने बताया कि ब्लॉक में कार्यरत अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी लेखा सहायक, तकनीकी सहायक, कंप्यूटर ऑपरेटर, और पंचायत मित्रों का मानदेय जुलाई माह से रुका हुआ है भुगतान न होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है जबकि इस अवधि में दीपावली व होली जैसे त्यौहार भी बीत चुके हैं गर्मियों ने यह भी बताया कि लंबित भुगतान को लेकर पहले भी कई बार सांकेतिक प्रदर्शन किया जा चुके हैं लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है मनरेगा कर्मी जिन्हें मनरेगा विकास की रीढ़ माना जाता है जहां कर्मी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं।

इसके अतिरिक्त मनरेगा में काम करने वालों श्रमिकों और आपूर्ति कर्ताओं का भुगतान भी कई मीना से लंबित है। इस स्थिति में श्रमिकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है जहां मनरेगा कर्मचारी संघ प्रशासन से मांग की है की लंबित मंडे और ईपीएफ का भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए ताकि सभी संबंधित कर्मियों को राहत मिल सके ज्ञापन सौपते समय अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी चंदन कुमार तकनीकी सहायक, गंगाराम यादव, संजय मौर्य, निर्भय, रवि सिंह, नागेंद्र कुमार, ने कंप्यूटर ऑपरेटर जयप्रकाश शाह, लेखा सहायक पीयूष मिश्रा उपस्थित रहे। जहां पर इनके साथ में रोजगार सेवक संघ के भूपेंद्र कुमार गुप्ता, हृदय नारायण, श्याम नारायण, ज्ञान दास, प्रदीप कुमार, रविंद्र कुमार, अजय कुमार और जितेंद्र कुमार सहित कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।










