लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: खुलेआम जेसीबी व पोकलेन मशीन से पहाड़ कटिंग विभाग मौन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

रामप्रवेश गुप्ता बीजपुर

बीजपुर(सोनभद्र)जरहा वनरेंज क्षेत्र अंतर्गत डोडहर गाँव के टोला मिटीहिनी में एक महीने से जेसीबी व पोकलेन मशीन के द्वारा पहाड़ कटिंग कर राख बंधे की ऊँचाई के लिए डंफरों से मिट्टी उठाई जा रही है।जानकारी के अनुसार वन महकमा से सेटिंग गेटिंग के जरिये यह गोरखधंधा पिछले महीने से जारी है।ग्रामीणों ने बताया कि यहां रात दिन मशीन से पहाड़ की खुदाई ऐसे कराई जा रही है जैसे यहाँ पर खनिज बिभाग ने लीज पट्टा जारी किया है।बताया गया की खनन माफियाओं द्वारा अपने निजी लाभ हेतु पहाड़ कटिंग के दौरान सैकड़ो पेड़ पौधे व जंगली जीव जंतुओं को जमींदोज कर पर्यावरण को भारी क्षति पहुचाई जा रही है। राजस्व बिभाग की माने तो जंगल पहाड़ नदी नाले यह सब वन विभाग और खनिज विभाग के अधीन आते हैं। इसके बावजूद वन महकमा इस अबैध धंधे पर रोक लगाने की बजाय खनन माफियाओं को शह देने में लगा हुआ है । गांवों के ग्रामीणों ने यह भी बताया की इस अवैध काम को सही तरीके से अंजाम देने के लिए पहाड़ के आसपास में एक किसान की दो चार विस्वा जमीन पर समतलीकरण कराने का दिखावा मात्र किया जा रहा है व उसकी आड़ में वन विभाग की कई एकड़ जमीन खोद कर खनन माफिया पर्यावरण की खूबसूरती को बर्वाद करने पर आमादा हैं। सूत्रों की माने तो जंगल पहाड़ नदी नाले की बर्बादी और दोहन का कार्य कुछ लोगों की मिली भगत से वर्तमान समय मे दिन रात जारी है। इस बाबत डीएफओ रेनुकूट ने बताया कि मामले की तहकीकात कर कार्रवाई की जाएगी।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment