लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: पिकनिक स्पोर्ट ‘मिनी गोवा’, कचड़े में तब्दील

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

संजय चेतन/चोपन

पर्यटन स्थल की हालत बद से बदतर, बदबू और गंदगी से लोग परेशान

सोनभद्र। जनपद में पिकनिक स्पोर्ट ‘मिनी गोवा’के नाम से प्रसिद्ध अबाड़ी क्षेत्र की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। पूरे इलाके में जगह-जगह कचरा, प्लास्टिक, खाली बोतलें और गंदगी फैली हुई है, लेकिन सफाई की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नजर नहीं आ रहा। स्थानीय ग्रामीण लोगों और पर्यटकों का कहना है कि कभी यह स्थान परिवारों और युवाओं के लिए आकर्षण का केंद्र था, लेकिन अब अव्यवस्था और गंदगी के कारण लोग यहां आने से कतराने लगे हैं।


पर्यटन छवि को नुकसान मिनी गोवा जैसे चर्चित पिकनिक स्पॉट पर फैली गंदगी से न केवल स्वास्थ्य संबंधी खतरे बढ़ रहे हैं, बल्कि जनपद की पर्यटन छवि को भी गहरा नुकसान पहुंच रहा है। प्रशासन से सवाल क्या पिकनिक स्थलों की नियमित सफाई की कोई व्यवस्था नहीं? नगर निकाय और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी तय क्यों नहीं? कब चलेगा ‘मिनी गोवा’ में विशेष सफाई अभियान।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment