लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र पुलिस 11 लाख का गुमशुदा 101 मोबाइल बरामद कर, मालिकों को लौटाया

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

चुर्क(सोनभद्र)। जनपद सोनभद्र पुलिस की बड़ी सफलता हाथ लगी है जिससे कई लोगों के चेहरे खिल गये। आपको बताते चलें कि सर्विलांस, एसओजी व जनपद के समस्त थानों की संयुक्त पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किए गए 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन सोनभद्र पुलिस ने बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 11 लाख रुपये बताई जा रही है। यह रौनक तब देखने को मिला जब रविवार को पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने शक्तिनगर अनपरा पिपरी रेणुकूट दुध्दि सहित समस्त क्षेत्रो से आए मोबाइल मालिकों को सुर्पुद कर दिया।

पुलिस अधिक्षक के द्वारा चल रहे अभियान के दौरान मिल रही सफलता

एसपी अभिषेक वर्मा के निर्देशन एवं पर्यवेक्षण में साइबर अपराध की रोकथाम तथा आमजन को तकनीकी माध्यम से न्याय दिलाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस को उल्लेखनीय सफलता प्राप्त मिली है। चुर्क स्थित पुलिस लाइन में रविवार को पत्रकार वार्ता के दौरान एसपी ने बताया कि बरामद मोबाइल में अधिकतर गुमशुदा हैं तो कुछ चोरी की भी मोबाइल हैं। वहीं चोरी करने वाले आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि टीमों ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से तकनीकी ट्रेसिंग कर कुल 101 एंड्रॉइड मोबाइल फोन बरामद किए।

मोबाईल पाकर सभी के चेहरे खिले, सोनभद्र पुलिस की हुई प्रशंसा

बरामद मोबाइल फोन को वास्तविक स्वामियों को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए सुपुर्द किया गया। वहीं मोबाइल प्राप्त होने पर नागरिकों ने प्रसन्नता  व्यक्त करते हुए सभी के चेहरे खिलते हुए नजर आया और सभी ने जनपद पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। एसपी ने संबंधित पुलिस टीमों के इस सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

1 thought on “सोनभद्र पुलिस 11 लाख का गुमशुदा 101 मोबाइल बरामद कर, मालिकों को लौटाया”

  1. Very good news ;meri bhi Mobile Vivo T2& Realmi 11 5G 16 September 2025 ko meri clinic Renukoot Sonbhadra se Gayab ho gya hai

    Reply

Leave a Comment