लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: लोकनिर्माण विभाग: मुर्धवा मोड़ होगा चौड़ीकरण, जाम से मिलेगा छुटकारा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

सोनभद्र ब्यूरो कार्यालय

  • स्थानिक लोगों ने बताया मुर्धवा मोड़ पर जाम की सबसे बड़ी वजह है अतिक्रमण

रेणुकूट। नगर के व्यस्ततम मार्गों में शामिल मुर्धवा मोड़ से बीजपुर जाने वाले मुख्य मार्ग पर अब जाम की समस्या से निजात मिलने की उम्मीद जागी है। आए दिन लग रहे लंबे जाम और बड़ी गाड़ियों को मोड़ पर घूमने में आ रही कठिनाइयों को देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने रविवार से सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू कर दिया। रविवार को जेसीबी मशीन से मोड़ पर सड़क किनारे की जमीन की खुदाई कराई गई। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के साइट इंचार्ज प्रतीक ने बताया कि इस मोड़ पर बड़े वाहनों के घूमने में काफी दिक्कत होती थी, जिससे अक्सर सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती थी। कई बार तो जाम आधे से एक घंटे तक लगा रहता था, जिससे आमजन, स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और कर्मचारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ती थी। उन्होंने बताया कि सड़क को चौड़ा करने के लिए किनारे की मिट्टी की खुदाई कर उसमें सोलिंग डाली जाएगी। इसके बाद सड़क की परत को दुरुस्त कर वाहनों के लिए अधिक सुगम बनाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने बताया कि मुर्धवा मोड़ पर जाम की सबसे बड़ी वजह अतिक्रमण भी है। सड़क से सटाकर दुकानों का निर्माण कर दिया गया है, जिससे पटरी सिकुड़ गई है और वाहनों के गुजरने में दिक्कत होती है। यही कारण है कि आए दिन सड़क पर जाम लग जाता है।

मुर्धवा के नागरिकों ने कहां यह है समस्या

नागरिकों का कहना है कि सिर्फ सड़क चौड़ीकरण ही पर्याप्त नहीं होगा, बल्कि अतिक्रमण हटाए जाने पर ही समस्या का स्थायी समाधान संभव है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि मोड़ पर बनी दुकानों और अतिक्रमण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। साथ ही सड़क को स्थायी रूप से चौड़ा व सुगम बनाया जाए ताकि रेणुकूट से बीजपुर, म्योरपुर, बभनी की आने-जाने वाले हजारों वाहनों को राहत मिल सके।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment