लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: एक ही क्षेत्र में 2 जगह पर हुआ सड़क हादसा

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Published on:

---Advertisement---

म्योरपुर राजाराम

सोनभद्र। म्योरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत लगभग रात्रि 9:00 बजे करीब एक ही क्षेत्र में दो स्थानों पर सड़क हादसा हो गया जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पहली घटना म्योरपुर थाना क्षेत्र के बभनडिहा गांव के पास रेणुकूट से बाइक सवार आ रहे श्रवण कुमार उम्र लगभग 22 वर्ष की पिकअप से टक्कर होने से मौके पर ही मौत हो गई। जहां श्रवण कुमार ने अपने बहन की शादी का कार्ड बांटने के लिए गया हुआ था उसकी बहन की शादी 12 अक्टूबर को होने वाली थी हादसे के बाद पिकअप चालक पिकअप छोड़कर फरार हो गया। वही दूसरा हादसा म्योरपुर थाना क्षेत्र के देवरी गांव में सड़क हादसा हुआ जहां डूबा गांव से बास लड़कर म्योरपुर आ रही ट्रैक्टर अनियंत्रण होकर पलट गई ट्रैक्टर पर सवार परनी निवासी 55 वर्षीय हीरा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई डूबा निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया।

जहां घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में भर्ती कराया गया डॉक्टर अंकित राज सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को क़ब्ज़े में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु दूध्धी भेजवा दिया। और मामले की जांच जारी है।

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment