लखनऊ वाराणसीनोएडागाजियाबादमेरठअलीगढ़अगराकानपुर प्रयागराज अन्य

सोनभद्र-: सपा कार्यकर्ताओं ने हर घर जल नल योजना में भ्रष्टाचार को लेकर किया प्रदर्शन

kishan Pandey (Editor)

By kishan Pandey (Editor)

Updated on:

---Advertisement---

संजय चेतन/सोनभद्र

सपा कार्यकर्ताओं ने कहां , विधायक, मंत्री खुद है जिम्मेदार


सोनभद्र। जनपद में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय पर हर घर जल नल योजना में भ्रष्टाचार को लेकर पैदल मार्च करते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पर पहुंचे और प्रदर्शन किया ,सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा के झूठे विकास की पोल खुल चुकी है, आज सोनभद्र की जनता को शुद्ध पानी तक नहीं मिल रहा है प्रमोद यादव ने कहा कि कई गांव मारकुंडी,, कनपानी, टोला नगवा, एवं कई गांव में जगह पाइप लाइन बिछी है तो पानी नहीं पहुंचा और कई पानी की टंकी में पानी है ही नहीं जमीनी हकीकत देखा जाए तो चोपन कोन न नगवा म्योरपुर में आज भी लोग हैंड पाइप से फ्लोराइड युक्त पानी पीने को मजबूर है, जबकि हर घर जल नल योजना के प्रचार प्रसार में करोड़ों रुपए वाल पेंटिग के नाम हजम कर लिया गया, इसकी भी जांच होनी चाहिए, आज कई गांवों में सड़क, बिजली स्कूल तक नहीं है।

लेकिन भाजपा के जन प्रतिनिधि सोए हुए हैं, अनीता बैगा ने कहा कि हम ग्रामीणों को को पानी तक शुद्ध नहीं मिल पा रहा है, हमारे बच्चे गंदा पानी पीते है और बीमार होते हैं, सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा सरकार केवल कागजों तक सिमटी हुई है, कोई भी योजना सोनभद्र में ठीक से संचालित नहीं हो रही है, स्वस्थ रहने के लिये शुद्ध पानी तक ये सरकार उपलब्ध नहीं करा पा रही है, कार्यक्रम का संचालन अपलंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया।

इस मौके पर शांति गौण, अमरावती, अंकित अग्रहरि, सुरेश अग्रहरी रमाशंकर खरवार अशोक केवट, पारस गौण, राजकुमार बैगा, गोविंद अररिया, लक्ष्मी पटेल मुन्ना चौरसिया, मौजूद रहे

Follow On Telegram
kishan Pandey (Editor)

kishan Pandey (Editor)

किशन पाण्डेय प्रयागराज से ताल्लुक रखते हैं और जनपद सोनभद्र में 15 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में है ये स्थानीय समाचारों के अलावा राजनीतिक व मनोरंजन जैसी खबरों में रूचि रखते हैं। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य ' हर ख़बरों ' को जनता तक पहुंचाने का कार्य कर रहा हैं।

---Advertisement---

Leave a Comment